अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

घर को तोड़कर किया भारी नुकसान,रामनगर में लोनर हाथी का आतंक,वन विभाग क्षति के आकलन में जुटा…

सरगुजा /उदयपुर :- वन परिक्षेत्र के ग्राम रामनगर में बीती रात एक लोनर हाथी ने जवाहिर पण्डो के घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हाथी के घर में घुसने से मकान का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र उदयपुर का अमला सक्रिय हो गया है। वनकर्मियों द्वारा गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वहीं हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

वन विभाग की टीम द्वारा मकान में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है। वन अमले ने ग्रामीणों से रात के समय घर से बाहर न निकलने तथा हाथी की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है।

सरपंच प्रदीप सिंह मरकाम ने आज सुबह नुकसान हुए घर का जायजा लिया तथा मकान के मालिक से मिले और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button