अंबिकापुर के खाटू श्याम मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारी की धूम, पिछले 30 वर्षों से मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का पर्व…

अंबिकापुर :- आज देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। अंबिकापुर के खाटू श्याम बाबा मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पिछले 30 वर्षों से यहां लगातार जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप से मनाया जा रहा है। मंदिर की आकर्षक सजावट के साथ विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठेगा। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

तस्वीरों में नजर आ रहा ये नजारा अंबिकापुर शहर के खाटू श्याम बाबा मंदिर का है, जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और जन्मोत्सव को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।पिछले 30 वर्षों से मंदिर में लगातार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही मंदिर परिसर में जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस खास पल का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
जन्माष्टमी को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।



