अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

शहर की जर्जर सड़कों को लेकर आया मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान, जल्दी ही ठीक होगी शहर की सड़क…


अंबिकापुर शहर की जर्जर सड़कों को लेकर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। शहर के मुख्य NH मार्ग लंबे समय से बदहाल हैं और बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल ने सड़क निर्माण को लेकर मंत्री ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही सड़कों के कायाकल्प का काम शुरू होगा।


अंबिकापुर शहर की खरसिया चौक से दरिमा रोड, अग्रसेन चौक, महामाया चौक, गांधी चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से कलेक्टर को इस संबंध में निर्देश भी मिल चुके हैं।मंत्री ने कहा कि टीएल बैठक में उन्होंने अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिस पर काम भी शुरू किया जा रहा है।

बारिश खत्म होते ही मुख्य सड़कों के निर्माण और कायाकल्प का काम किया जाएगा।मंत्री का दावा है कि पिछले कई वर्षों से चली आ रही सड़क की समस्या का स्थायी समाधान इस बार बारिश के बाद शुरू होने वाले निर्माण कार्य से होगा। अब देखना होगा कि जर्जर सड़कों से परेशान शहरवासियों को राहत कब तक मिलती है।

Related Articles

Back to top button