विधायक के ड्राइवर पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, मामला थाने में दर्ज, सर्व आदिवासी समाज के साथ पूर्व मंत्री ने की आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग…

सीतापुर :- सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो के ड्राइवर पर एक युवती ने सरेराह छेड़छाड़ कर मारपीट करने का गम्भीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने ढेल सारा निवासी आरोपी ड्राइवर उमेश प्रधान के खिलाफ 296,351(2),115(2) व 74 बीएनएस की धारा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
पीड़िता आदिवासी युवती ने आरोप लगाया है कि 9 अगस्त 025 राखी के दिन वह अपने भाई के साथ थी, ,तभी आरोपी वहा पहुंचा और उसने मेरे साथ सरेराह छेड़छाड़ करने लगा, मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट कि। इसका विरोध मेरे भाई ने भी किया तो उसे भी गन्दी गन्दी गाली व धमकी देने लगा। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया है।
इस मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि कुछ लोगों के साथ पीड़िता मेरे पास आयी थी ,और उसने आप बीती मुझे बताया और आरोपी से माफी मांगवाने की बात कही।इसके कुछ देर बाद उसने माफ़ी मांगने के साथ उसे थप्पड़ के बदले थप्पड़ मारने की बात करने लगी। इस बात पर विधायक राम कुमार टोप्पो ने माफ़ी मांगने की बात को उचित ठहराया, वही आगे कहा कि, कानून मार के बदले मार का इजाज़त नहीं देता। इसलिए मैंने उन्हें थाने में जाकर मामला दर्ज कराने की सलाह दिया। किसी भी नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, चाहे कोई भी रहे।
उन्होंने स्पष्टी कर कहा कि आरोपी मुकेश प्रधान मेरी नियमित ड्राइवर नही है। इस घटना के बाद उसे काम से निकाल दिया गया है।

पूर्व मंत्री संग सर्व आदिवासी समाज पुलिस को ज्ञापन सौंप, आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग की…
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के साथ सर्व आदिवासी समाज के लोग एस डी ओ पी को ज्ञापन सौंप आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग किया है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की घटना से पूरे समाज आहत हुआ है। ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्यवाही होना चाहिए। सख्त कार्यवाही नही होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दिया है। जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत,सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुशील सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य शिव भरोस बेक, बिगन राम, मनसुख राम,कृष्ण कुमार सिंह, सरपंच सुखदेव भगत, पार्षद अनमोल लकड़ा , नागेश्वर राम,सहित अन्य लोग शामिल थे।



