अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

आज तड़के खेत में काम कर रहे हैं किसान पर हाथी ने किया हमला, किसान की दर्दनाक मौत…


(मो.हदीस) सीतापुर :- घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है , जहा एक व्यक्ति अपने खेत में काम कर रहा था इसी बीच अचानक दो हाथी वहा आ धमके और उन्होंने खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना सीतापुर से सटे महज 3 किलोमीटर दूर ग्राम देवगढ़ का है। यहां के बखरीपारा बस्ती निवासी 55 वर्षीय मोहरलाल पिता सेराम , लामडांड पारा , अपने खेत में काम करने सुबह करीब 6 बजे गया था। वही पास में छुपे दो हाथियों ने उसपर हमला कर दिया।इस हमले में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा जाता है कि इन हाथियों ने 15 दिन के अंदर अलग अलग जगहों में 6 आदमियों की जान ले ली है।
हमले के बाद दोनों हाथी ग्राम देवगढ़ से सटे जंगल महुआ बथान के तरफ चले गये। घटना के बाद वन अमला मौके पर मौजूद हैं, और लोगों को सचेत कर रही है।
बताया जाता है कि ये दोनों हाथी घासीडीह से निकल कर पेटला, ललितपुर, काराबेल होते हुए देवगढ़ के लामडांड में फूलचंद के खेत के पास पहुंचे, जहा उनका सामना मोहर लाल से हो गया जिसे हमला कर मौत के घाट उतार दिया।


घटना के बाद पहुंचे प्रशासनिक टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि पच्चीस हजार रुपए दिया गया । मुआवजे की शेष राशि 5 लाख 75 हजार रुपए प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी।

विधायक के संज्ञान में आते ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिये परिजनों से की बात —


सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो वर्तमान समय कांवड यात्रा पर हैं,जो बनारस से गंगा जल उठा कर पैदल सीतापुर आ रहे हैं जो अभी रास्ते में है, जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली उन्होंने तत्काल वन विभाग से एवं मृतक के परीजनों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात कर मृतक के परीजनों से कहा की यह अत्यंत दुःखद घटना है , उन्होंने सांत्वना देते हुएअपनी संवेदना प्रकट की।
तत्पश्चात वन विभाग को निर्देशित कर मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता मुआवजा
प्रदान करने की बात कही।


आगे उन्होंने कहा कि जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं,जिससे जानमाल का नुकसान होता है।हमे हाथियों को नहीं छेड़ना है, जिससे लोगों पर हमला ना करे ।
हमे सतर्कता और सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button