अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

लोकप्रिय हास्य कवि स्वर्गीय डॉ सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा कल…

अंबिकापुर :- हिंदी साहित्य परिषद सरगुजा द्वारा लोकप्रिय हास्य कवि स्वर्गीय डॉ सुरेंद्र दुबे जी को कल श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी यह जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव संतोष दास सरल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विख्यात हास्य कवि डॉ सुरेंद्र दुबे जी के असामायिक निधन से साहित्य समाज अत्यंत व्यथित है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें इसके निमित्त सभी साहित्यिक संस्थाओं की सामूहिक श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड, अंबिकापुर स्थित भारतेंदु भवन में कल दिनांक 29 जून, दिन-रविवार को अपरान्ह् 2:00 बजे रखा गया है। हिंदी साहित्य परिषद सरगुजा के अध्यक्ष विनोद हर्ष ने सभी साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा सुधि साहित्यकारों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर भारतेंदु भवन पहुंचकर सरस्वती पुत्र स्मृति शेष डॉ सुरेंद्र दुबे जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें।

Related Articles

Back to top button