अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

ठेला गुमटियों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों का आरोप बगैर विस्थापन प्रशासन ने छीन ली लोगों की रोजी रोटी..

सीतापुर थाना के सामने स्थित ठेला गुमटियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर …..


मो.हदीस सीतापुर :-  अतिक्रमण मुक्त सड़क अभियान के तहत सड़क किनारे स्थित सभी गुमटियों पर कार्यवाही करते हुए प्रशासनिक अमला ने बगैर उनके विस्थापन किए सुबह 8 बजे गहमा गहमी के बीच अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया ।

इस कार्रवाई को करते हुए अधिकारीयो को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।इस दरमियान अधिकारी और नागरिकों के बीच तीखी प्रक्रिया भी देखने को मिला। अचानक हुए इस कार्यवाही में लोगों को अपने सामान खाली करने तक का मौका नही मिला और तोड़फोड़ की कार्यवाही शुरू कर दिया गया। बगैर विस्थापन के हुए इस तरह के कार्यवाही से अब दुकानदारों के सामने रोजी रोटी की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गया।


गौरतलब है कि नगर के सड़क किनारे पिछले 40 वर्षो से ठेल और गुमटियों में अपनी छोटे मोटे दुकान चला कर रोजी रोटी कमा रहे दर्जनों लोग बुलडोजर के मार से बेरोजगार हो गये,अब उनके सामने रोजी रोटी की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गया है । वे अपने परिवार का लालन पालन कैसे करेंगे यह एक बड़ा सवाल बन कर खड़ा हो गया है।

क्या कहा एस डी एम नीरज कौसिक ने -…..

पूरी कार्यवाही नगर पंचायत के द्वारा किया गया है ना कि राजस्व विभाग द्वारा यह कार्यवाही अचानक नही किया गया है, महीना भर पूर्व उन्हें खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इस पूरे कार्यवाही में नगर पंचायत के साथ पुलिस प्रशासन एवं राजस्व अमला सहयोगी के रूप में उनके साथ खड़ा था।

Related Articles

Back to top button