लक्ष्य शिक्षण संस्थान शंकरगढ़ ने शुरू की निशुल्क सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी, जो युवाओं के लिए बना मिसाल….

बलरामपुर/ शंकरगढ़ :- पिछले दिनों लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने युवाओं के लिए निशुल्क सेना भर्ती योजना शुरू कर दी है जिसमें सर्वप्रथम बालक हायर सेकेंडरी स्कूल शंकरगढ़ के ग्राउंड में मुख्य अतिथि रामाशंकर यादव पूर्व प्राचार्य जनता इंटर कॉलेज वाराणसी का स्वागत स्लेस्टीन कुजूर द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया।

उसके बाद 2022 में सेना से रिटायर्ड गंगाराम जी का स्वागत सुदर्शन यादव द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया हॉस्टल अधीक्षक स्लेस्टीन कुजूर का नागेश्वर पैकरा द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात निशुल्क सेना भर्ती के संचालक सुदर्शन यादव के उद्बोधन में बताया कि यह अग्नि वीर सेना भर्ती निशुल्क योजना युवाओं के लिए एक मिसाल पेश होगी।

प्रथम दिन 30 बालक व 3 बालिकाओं ने फिजिकल के लिए भाग लिए लगभग 60 से 70 बच्चे आने की संभावना है। सुदर्शन यादव ने कहा कि इस वर्ष अग्नि वीर सेवा भारती में लगभग 25 से 30 छात्रों का चयन करने का लक्ष्य है पिछले वर्ष चार बच्चों में से तीन बच्चों ने सफलता हासिल की जिससे प्रेरित होकर यह भर्ती योजना का आरंभ किया जा रहा है यहां पर दूर से आने वाले युवाओं के लिए नि:शुल्क हॉस्टल की सुविधा है।

लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से विशेष अनुभवी शिक्षकों की टीम मे धर्मराज यादव व अजीत यादव को लाया जा रहा है जिससे बच्चों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके। यह सारा प्रशिक्षण नि:शुल्क है जिसमें युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

शिक्षक सुदर्शन यादव ने कंपटीशन के क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अब तक 1100 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन कर चुके हैं। भारत भूमि की रक्षा के लिए सेना भर्ती योजना का नि:शुल्क शुरुआत युवाओं और क्षेत्र वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिससे शिक्षक सुदर्शन यादव की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।

क्षेत्र के रिटायर सेना के सभी जवान सहयोग कर रहे हैं इस योजना के प्रथम दिन में इस तरह से युवाओं का बढ़-चढ़कर भाग लेना शंकरगढ़ एवं बलरामपुर जिला के क्षेत्र वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य श्री रमाशंकर यादव सेना से रिटायर्ड गंगाराम हॉस्टल अधीक्षक स्लेस्टीन कुजूर संचालक सुदर्शन यादव एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



