अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

विगत दस वर्षों का कॉपी राइट दिशाहीन बजट है -राजेश दुबे…

अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार का ये
दस वर्षों का कॉपीराइट दिशाहीन बजट है जिसमे
गरीब, मिडिल क्लास को कुछ नहीं मिला,जहाँ टैक्स में छूट देने की बात कही गई है उसमे भी शर्तें जुड़ी हुई हैं उन शर्तों को देश की जनता के सामने सार्वजनिक किया जाना चाहिए ।
इस निराशाजनक बजट में किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला गरीब और गरीब हो जाएग और अमीर और अमीर होता जाएगा।किसान धरने पर बैठे हैं पर बजट में MSP तक की बात नहीं की गई है। बजट में शिक्षा, ट्रासपोर्ट ,रूरल डेवलपमेंट,आईटी टेलीकॉम में ये दूसरी बार कटौती की गई है ।यह बजट सिर्फ बिहार राज्य के लिए है अन्य राज्यों के लिए कुछ भी नहीं ।बजट में गरीबो के आवास ,मनरेगा योजना को लेकर कोई बात नहीं की गई है ।

Related Articles

Back to top button