अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सेप्टिक गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत…

सीतापुर :- घर के बगल मे खोदे गए सेप्टिक गड्ढे में बारिश से लबालब पानी भर गया जिसमें दो मासूम बच्चे नहाने लगे इसी दौरान वे गहरे पानी मे चलें गए जिससे एक बच्चे कि डूबने से मौत हो गयी । जबकि दूसरे बच्चे को लोगों ने देखा तो उसे फौरन पानी से बाहर निकाला , जिससे उसकी जान बच गयी।
घटना ग्राम पंचायत भवराडाँड़ का है। जहा के निवासी मुनेश्वर एक्का ने अपने घर के बाजू में सेप्टिक टैंक निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाया था। जो बारिश के कारण पानी से लबालब भर गया ।
कल दोपहर डेढ़ बजे के करीब मुनीश्वर का 13 वर्षीय लड़का प्रताप एक्का एवं 12 वर्षीय भतीजा विराट लकड़ा आ० मोहन लकड़ा उसी गड्ढे मे नहाने लगे , जहा दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस बीच प्रताप ने किसी तरह चिल्लाया और मदद के लिए लोगो को आवाज लगाई। जिसे सुनकर आसपास के लोग वहाँ पहुँचे और उन्हें बाहर निकाला। जहा विराट लकडा बेहोस हो चुका था उसे तुरंत अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया ।

बताया जाता है, कि घटना के वक्त मुनेश्वर अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ किसी काम से सीतापुर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। इस घटना के बाद माता पिता समेत परिवार सदमे में है।

मृतक विराट लकड़ा ग्राम पंचायत रजौटी निवासी मोहन लकड़ा व अनीता का छोटा बेटा था। जो भवराडाँड़ मे अपनी मौसी के यहाँ विगत 4 साल से रह रहा था , और यहां रहकर वह स्वामी आत्मानंद स्कूल देवगढ़ में पढ़ाई करता था। घटना के बाद से दोनों परिवार में मातम छा गया ।

Related Articles

Back to top button