अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

ज्वैलरी दुकान का शटर तोड़ कर चोरी कि वारदात,सीतापुर शहर की घटना…

मो हदीस, सीतापुर - बिते रात स्टेडियम ग्राउंड के पास स्थित, रानी ज्वेलर्स, मे चोरों ने शटर एवं चैनल गेट तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है । जिसमें लाखों रूपये के सोने,चांदी सहित नगदी रकम पार होने का अनुमान है।

विदित हो कि लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड के पास स्थित रानी ज्वेलर्स में दुकान का शटर तथा चैनल गेट तोड़कर बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी के वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर सहित तिजोरी पर भी हाथ साफ करने का अनुमान लगाया जा रहा है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच एक्सपर्ट के आने तक किसी को भी दुकान के भीतर जाने पर रोक लगा दिया है। जिससे चोरी हुए सामान का निश्चित तौर पर अनुमान नहीं लग सका है । किंतु दुकान के मालिक के अनुसार लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button