अंबिकापुरसरगुजा संभाग

सर्राफा व्यवसाईयों की दुकानों में लगातार बढ़ रही चोरियां पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई सफलता सर्राफा संघ  ने दिए आंदोलन की चेतावनी…

सर्राफा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन …

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के सूरजपुर, सरगुजा जिला के सर्राफा दुकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जो चोरियां हुई हैं उसके अपराधी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं, जिस कारण सर्राफा व्यवसायी नाराज हैं। भय इस बात का भी बना हुआ है कि चोर उनके प्रतिष्ठान को निशाने में ले सकते हैं।

सर्राफा संघ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रमुख सलाहकार छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन व कार्यकारी अध्यक्ष सर्राफा संघ परशुराम सोनी, सर्राफा संघ अध्यक्ष सूरजपुर कुंज बिहारी गुप्ता, राजेश सोनी, सोनार उत्थान समाज के लुण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष विकास सोनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोनार उत्थान समाज रघु सोनी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर सामान बरामद करने की मांग की, जिससे चोरियों की वारदात थमे और ऐसी घटना दोबारा ना हो सके। अपराधियों के नहीं पकड़े जाने पर सरगुजा संभाग ही नहीं छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का समर्थन लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button