अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU में महिला मरीज के साथ मारपीट, पीड़िता ने कराया पुलिस में शिकायत दर्ज…

अम्बिकापुर :- सरगुजा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ नर्स के द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोपी नर्स के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया।

दरअसल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास रहने वाली शोभा चौधरी सांस रोग से ग्रसित है कल अचानक काम के दौरान शोभा को सांस लेने में दिक्कत आने लगी तभी उसके परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसे तत्काल गहन चिकित्सा केंद्र (ICU) में दाखिल कराया गया।

पीड़िता की माने तो इलाज के दौरान महिला स्टाफ नर्स ने काफी बदतमीजी करते हुए मारपीट की जबकि उस वक्त वह बेहोशी की हालत में थी। मारपीट करने से उसके चेहरे पर सूजन देखा जा सकता है वहीं अस्पताल अधीक्षक आरोपी इंचार्ज स्टाफ नर्स को बचाते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मुझे स्टाफ नर्स द्वारा मिली थी।

दरअसल आईसीयू में भर्ती मरीज काफी हिंसक थी उन्होंने इस दौरान अपने आप को चोट पहुंचाने की कोशिश की। जिसकी वजह से उन्हें पकड़ कर रखा गया था हालांकि शिकायत के आधार पर घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी। और जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।


“दोनों पक्षों के तरफ़ से शिकायत मिली है सीसीटीवी फुटेज व अगल बगल में दाखिल मरिजो के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जो भी आरोपी हैं उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी”।

ओम चंदेल,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर

Related Articles

Back to top button