अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

24 मई को धाकड़ कवि सम्मेलन किया जाएगा लुण्ड्रा में…

अंबिकापुर/लूंड्रॉ :- कल 24 मई को शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन लूंड्रॉ में किया जा रहा है यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती चंचल सिंह पैकरा ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष तथा कंवर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह पैकरा के जन्म दिवस पर पहली बार ग्रामीण अंचल में देश के लोकप्रिय कवि अपनी कविताओं से श्रोताओं को सराबोर करने आ रहे हैं। दिनाँक 24 मई दिन बुधवार को रात्रि 8 बजे से लूंड्रॉ स्थित सामुदायिक भवन के पास आयोजित इस कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त नरेंद्र सिंह धड़कन चिरमिरी छत्तीसगढ़, राजेंद्र शुक्ल सहज बालाघाट मध्य प्रदेश, निशा आनंद तिवारी दुर्ग छत्तीसगढ़, रामलखन सिंह रीवा मध्य प्रदेश, सुनील त्रिपाठी निराला भिंड मध्य प्रदेश, मीर अली मीर रायपुर छत्तीसगढ़, कौशल महंत कौशल जांजगीर छत्तीसगढ़, प्यारे लाल आदिले कटघोरा छत्तीसगढ़, कवि संतोष सरल अंबिकापुर छत्तीसगढ़, विनोद हर्ष अंबिकापुर छत्तीसगढ़, विनितेष गुप्त गैर अंबिकापुर छत्तीसगढ़ तथा देवेन्द्र दास सोनवानी सरगुजा छत्तीसगढ़ की शानदार प्रस्तुति देखने व सुनने को मिलेंगी। आयोजन समिति ने आम जनता व सुधि श्रोताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button