मोदी जी दुनिया का पहला और आखरी प्रधान मंत्री है जो अपने देश के शहीदों को गाली देते है… गोपालदास केसरवानी…

अंबिकापुर :- श्री अटल बिहारी वाजपेई ने पहलीबार लोकसभा में प्रवेश किया था उम्र भी तब उनकी ज्यादा नहीं थी।वे प्रधान मंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरु के आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे।लेकिन वे अनर्गल और असत्य आरोप नही लगाते थे ।पंडित नेहरू की छवि विश्व्यापी थी,और ज्ञान की कोई सीमा नहीं थी।नेहरू गुटनिरपेक्ष आंदोलन के नेता थे।जिसमे दुनिया के १६५ देश शामिल थे।नेहरू विदेशी मामलों के बड़े भारी चैंपियन थे। इसीलिए श्री वाजपाई पूरी तैयार हो कर ही नेहरू के सामने जाते थे। एक बार लोकसभा में बहस के दौरान उन्होंने पंडित जी को कह दिया की आप का व्यक्तित्व दोहरा है आप में चर्चिल भी है और आप में चेंबरलेन भी है, वास्तव में वाजपाई ये कहना चाहते थे की आप तानाशाह भी है और लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था भी दिखाई देती है ।नेहरू हंसने लगे और शाम को एक पार्टी में वाजपई से उनकी मुलाकात हो गई तो नेहरूजी ने उनका पीठ थपथपा कर कहा आज का भाषण तुम्हारा बहुत अच्छा था। वाजपाई थोड़ा झिझकेऔर नजर झुका लिये।श्री pv Narsingh राव प्रधान मंत्री थे जिनेवा में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होना था जिसमे भारत को जम्मू कश्मीर के मामले में अपना पक्ष रखना था। नरसिंह राव और उनके मंत्रिमंडल ने विचार कर श्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भारत का प्रतिनिधि मंडल जिनेवा भेजा और sri वाजपाई ने विद्ता पूर्वक भारत का पक्ष रखा जिसकी पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई। राजीव गांधी जब देश के प्रधान मंत्री बने उन्हे खबर लगी की श्री वाजपाई एक बड़े गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं जिसका इलाज भारत में संभव नहीं है ।उन्होंने वाजपाई से मुलाकात कर उन्हें विदेश जा रहे एक डेलीगेशन का अध्यक्ष बनने का आग्रह किया और अपना ईलाज करवाने को कहा और यह भी कहा की ईलाज का सारा खर्च भारत सरकार वहन करेगी। वाजपाई ने प्रधान मंत्री जी की बात मान ली और विदेश जाकर अपना ईलाज कराया।और आज भारत के प्रधान मंत्री उसी भूतपूर्व प्रधानमंत्री के विधवा को कांग्रेस की विधवा कहकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हैं।राजीव गांधी के पुत्र राहुल गांधी को जर्सी गाय का बछड़ा कहकर अपमानित करते हैं।इससे यह सिद्ध होता है की ऐसे ही अपनी डिग्री नही छिपा रहे हैं श्रीमोदी जी कोई बात तो है।दुनिया का यह पहला और आखरी प्रधान मंत्री है जो अपने देश के शहीदों को गाली देता है।
साभार :- गोपाल दास केसरवानी की फेसबुक वॉल से…





