अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

बीजेपी नगर मंडल का खस्ताहाल सड़कों को लेकर कल चक्का जाम…

//अंबिकापुर :- जिले की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर कल 24 मई 2023 को लुचकी घाट में चक्का जाम करेगी यह जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने बताया कि अंबिकापुर शहर से लगी हुई रायगढ़ रोड, रामानुजगंज रोड सहित कई सड़कों की दुर्दशा हो गई है आम जनता परेशान है तथा एक महीने में बारिश शुरू हो जाना है ऐसे में सरकार सड़कों की तत्काल मरम्मत और निर्माण कराए इसी मांग को लेकर भाजपा कल लुचकी घाट आम बगीचा के पास सुबह 10 से 12 बजे तक चक्का जाम करेगी। उन्होंने चक्का जाम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button