अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

हाथी पीड़ितों के लिए नौ सूत्रीय मांग को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत संग कांग्रेसियों ने फॉरेस्ट ऑफिस का किया घेराव…


मो.हदीस,सीतापुर :-  पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने हाथी पीड़ित परिवार के लिए नौ सूत्रीय मांगों को लेकर फारेस्ट ऑफिस का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने जंगली हाथियों के आतंक को रोकने तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों के साथ उन्हें उचित से उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए वन विभाग के खिलाफ जम कर नारे लगाये।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जंगली हाथियों के आतंक से लोग परेशान है वे अपने परिवार के साथ घर बार छोड़ सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर से उधर भटकने को मजबूर हो रहे है। वही जंगली हाथियों के हमले में कई निर्दोष मारे जा रहे हैं, वही मृतक के परिजनों को दी जाने वाली राशि पर्याप्त नहीं है। उन्होंने हाथी के हमले में मृतक परिवार को 24 घण्टे के भीतर 25 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ एक सदस्य को योग्यता अनुसार नौकरी देने, जंगली हाथी द्वारा फसलों को रौंदने पर दुगुना मुआवजा, क्षतिग्रस्त मकानों का सही आंकलन, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में रोशनी का पर्याप्त व्यवस्था, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरण चलाया जाये, हाथियों की निगरानी ड्रोन से की जाये जिससे हाथियों की वास्तविक मौजूदगी का समय पर जानकारी उपलब्ध हो,आदि नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपी गई ।

इस बीच उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्यवाही नही किया गया तो कांग्रेसियो द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा।
इस दौरान तिलक बेहरा,गणेश सोनी, बिगन राम,बदरुद्दीन इराकी,प्रदीप गुप्ता, बलराम यादव,शिव भरोस बेग, अशोक अग्रवाल,नरेस बघेल, गौरीशंकर, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button