अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

हरी झंडी दिखाकर एक्सपोजर विजिट के लिए स्कूली बच्चों को किया गया रवाना…

मो हदीस,सीतापुर :- सरगुजा कलेक्टर के निर्देशानुसार एक्सपोजर विजिट के लिए आज सीतापुर विकासखंड से 67 बच्चों का चयन कर स्पेशल बस से जिला के लिए वि.खं. शि. अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस एक्सपोजर विजिट में अम्बिकापुर का रेलवे स्टेशन , आकाशवाणी, कलेक्टर कार्यालय, वाटर पार्क, बस स्टैंड, आदि जगहों की सैर कराई जाएगी। सभी बच्चों को सुरक्षित एक्सपोजर विजिट करने के लिए दो महिला व दो पुरुष शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है जिनके नेतृत्व मे बच्चे रहेंगे।इस दौरान बी आर सी श्री सिंह,व ए बी ओ श्री सोनी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button