स्वयं सेवकों ने परखा खलिबा में रोजगार के मानक…बेस लाइन सर्वे में मिल रही अद्यतन जानकारी…

अम्बिकापुर :- श्री साईं बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत खलिबा में औपचारिक शिक्षा एवं नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का सर्वेक्षण १६ मई से लगातार कर रहे हैं।
डोर टू डोर सर्वेक्षण में फार्म भरवाया जा रहा है जिसमें परिवार, परिवार के सदस्यों की संख्या, व्यवसाय, शिक्षा, आय के स्रोत, पशुधन, जीविकोपार्जन का वर्तमान साधनों को दर्ज किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की अद्यतन जानकारी बेसलाइन सर्वे में मिल रही है।
महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के स्वयं सेवक सुमन मिंज, राहुल यादव, नीलम सोनहा, अमन गुप्ता, प्रिया मंडल, धर्मजीत मार्को, प्रवीण खलखो, नीरज भगत, रुचिता सिंह, रोशनी सिंह, आशीष कुमार, सुमन बेक, ईशा जायसवाल, अल्पना तिर्की आदि सर्वे कर रहे हैं।
सर्वे के लिए स्वयं सेवकों का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवानी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी कृष्णाराम चौहान और स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार तिवारी ने किया।





