साईं कॉलेज के विद्यार्थियों ने एनआईसी में सीखे डिजीटल कौशल…कोरिया कलेक्टर ने तकनीकी दक्षता के लिए किया हौसला अफजाई…

अम्बिकापुर :- श्री साईं बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कम्प्यूटर साईंस द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले के एनआईसी सेन्टर में डिजीटल इंडिया की बारीकियों और कौशल से अवगत हुए।

एनआईसी सेन्टर के प्रभारी जियाउर रहमान ने विद्यार्थियों को एनआईसी की वेबसाइट पर होने वाले काम और डिजीटल डाटा संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कम्प्यूटर साईंस के विद्यार्थियों को वेबसाइट बनाने का लाइव डेमो भी दिखाया। इस दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग तकनीकी दक्षता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की सभी योजनायें, कार्यक्रम, जनता से सम्बंधित सभी जानकारियों को संग्रहित कर संरक्षित करने का काम एनआईसी कर रहा है। विद्यार्थियों के समूह को कोरिया कलेक्टर से सीधे वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ने का मौका मिला। विद्यार्थियों को कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने तकनीकी कौशल और उसके काम करने की विधियों से अवगत कराया।
शैक्षिक भ्रमण सहायक प्राध्यापक नीतू सिंह, सोनाली गोस्वामी और विवेक खलखो के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।





