अंबिकापुरछत्तीसगढ़बलरामपुरशिक्षासरगुजा संभाग

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, शिक्षक सुदर्शन यादव के बच्चों ने मारी बाजी…

शंकरगढ़ के लक्ष्य अकादमी ने सरगुजा संभाग में मचाया धमाल… टोटल तैयारी कर रहे 13 छात्रों में 11 ने मारी बाजी…

अंबिकापुर/ बलरामपुर :- सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम 22 may को जारी हो गया जिसमें शिक्षक सुदर्शन यादव के बच्चों ने पुनः बाजी मारी है।

आपको बता दें कि यह प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी जिसमें पूरे देश भर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिए, जिसमें शंकरगढ़ ब्लॉक से लक्ष्य अकादमी के संचालक शिक्षक सुदर्शन यादव ने कुल 13 बच्चों को तैयारी कराई जिनमें से 11 बच्चों ने यह प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण किया है। यह सरगुजा संभाग ही नहीं वरन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

जिन बच्चों का चयन हुआ उनके नाम प्रकार हैं सृष्टि तिर्की, पिता राजीव तिर्की, रोहित यादव, पिता मथुरा यादव, विभांशु यादव, पिता रामराज यादव, सौरभ यादव, पिता भोला यादव, सुजाता यादव, पिता भोला यादव, ऋषभ यादव, पिता नीरज यादव, अपर्या पैकरा, पिता मोहन सिंह, अवनी अग्रवाल, पिता हरि ओम अग्रवाल, रोशन लकड़ा, पिता राजेंद्र लकड़ा, जयवर्धन सिंह, पिता जगजीत सिंह, दुर्गा तिग्गा, पिता मखलू तिग्गा ने यह प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर शंकरगढ़ ब्लाक व बलरामपुर जिले का नाम रोशन किया है।

शिक्षक सुदर्शन यादव ने कहा यह सभी बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं यह हमारे राष्ट्र को और सशक्त करेंगे हम सदैव इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

अभिभावक राजीव तिर्की ने सभी बच्चों को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षक सुदर्शन यादव का अटूट मेहनत एवं बच्चों का समर्पण से ही इतने बड़े प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई है।

इस कार्यक्रम में अभिभावक राजीव तिर्की, मथुरा यादव, शिवकुमार यादव, जानकी यादव, हीरामणि मिंज, अनीता पैकरा, जगजीत सिंह एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button