सूरजपुर में हुई दोहरा हत्याकांड के आरोपी को पकड़ने वाले को 50000 व एनकाउंटर करने पर 100000 का नगद ईनाम देगा संयुक्त पुलिस परिवार – उज्जवल दीवान…

पक्ष और विपक्ष दोनों मौन आखिर न्याय के लिए जनता कहाँ जाए अपराधियों के सामने बेबस छत्तीसगढ़ पुलिस…
गोली, चाकू, कटर चलना छत्तीसगढ़ में आम बात बेखौफ अपराधी…
डबल इंजन की सरकार में ना बेटी सुरक्षित ना माँ सुरक्षित कौन है इनकी हत्या का जिम्मेदार चुप क्यों है सरकार…
महतारी वंदन योजना योजना की ढोल पीट रही है सरकार अपराधी मस्त कानून व्यवस्था पस्त…
सरगुजा/सूरजपुर :- सूरजपुर की शर्मनाक घटना की आजाद जनता पार्टी व संयुक्त पुलिस के संयोजक उज्जवल दीवान ने घोर निंदा की है और अपराधियों को पकड़ने वाले को 50000 रुपये नगद व एनकाउंटर करने वाले को 1 लाख नगद संयुक्त पुलिस परिवार की तरफ से ईनाम देने की घोषणा की है।
उज्जवल दीवान ने वीडियो जारी कर कहा है कि जब पुलिस और पुलिस का परिवार ही सुरक्षित नही है तो ऐसे जंगल राज में जनता कैसे सुरक्षित रहेगी, अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं, सूरजपुर में हवलदार के पत्नी व बेटी के हत्यारों को किसी स्थिति में बक्शा नही जाएगा और अपराधी को पकड़ने के लिए ईनाम की घोषणा भी कर दिया है, उज्जवल दीवान ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 20 अक्टूबर 2024 को सूरजपुर में संयुक्त पुलिस परिवार को इकट्ठा होने बोला है वहीं से संयुक्त पुलिस परिवार पीड़ित पुलिस कर्मचारी के परिवार को न्याय दिलाने सड़क पर उतरेगा। दीवान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब पुलिस कर्मचारी या उनके परिवार पर आँच आएगी तो वो शांत नही बैठेंगे और जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।






