अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

अंबिकापुर के शंकर घाट में गंगा दशहरा पर गंगा आरती देखने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास खबर,पूरी कार्यक्रम को जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर…

//अम्बिकापुर// श्री शंकर घाट सेवा समिति द्वारा मां गंगा के अवतरण दिवस "गंगा दशहरा" के शुभ अवसर पर 30 मई 2023 को बांक नदी तट, शंकर घाट अंबिकापुर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुबह से दशईं स्नान, शाम 4:00 बजे से भजन संध्या, शाम 6:00 बजे से दीप प्रज्वलन एवं दीपदान, शाम 7:00 बजे से गंगा आरती, तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारा का कार्यक्रम तय है। इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बनारस के गंगा आरती समूह द्वारा गंगा आरती है। सरगुजा अंचल के ग्रामीण क्षेत्र में इस पर्व का विशेष महत्व है। पहले गंगा दशहरा का त्यौहार भव्य रुप से "गंगा दशईं मेला" के रूप में मनाया जाता था। विगत कुछ वर्षों से यह परंपरा विलुप्त सा हो गया है। पुनः इस परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए समिति द्वारा इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्यों के सक्रिय भागीदारी से शंकर घाट बांक नदी तट की साफ-सफाई, सीढ़ी एवं दीवाल की पुताई की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। टेंट व लाइटिंग की व्यवस्था जारी है। समिति के आह्वान पर अंबिकापुर शहर के कई संगठनों ने साफ– सफाई में अपना श्रमदान दिया। इस आयोजन में सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों के विशेष सहयोग से एवं समिति के सर्वश्री विशाल गोस्वामी (दूधनाथ), नवीन पाण्डेय, जितेंद्र सोनी, हरविंदर सिंह (टिन्नी), विकास वर्मा, अजय सोनी, मयंक जायसवाल, राधेश्याम कुशवाहा, राजेश्वर पाण्डेय, रज्जू पाण्डेय, अजय पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, अमित सोनी, अंशु सिंह, अनुराग गुप्ता, महेश जायसवाल, संजय जायसवाल, मुकेश मिश्रा, अतीश सिंह, मनीष पाण्डेय, पंकज गुप्ता, अमन गुप्ता, बृजेश पाण्डेय, दयानंद पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, श्रीमती अनामिका पैकरा, विक्की दास, बंशीधर ठाकुर, हेमंत कुमार मांझी, दीनानाथ कुशवाहा, कृष्णा यादव, महेश कुमार ठाकुर, राजकुमारी सरपंच, सुरेश सिंह, संजीव सेठ, प्रकाश मणि त्रिपाठी, मनोज प्रसाद अमित गुप्ता व अन्य सम्मानित सदस्यों के सक्रिय भागीदारी है। अनुराग गुप्ता मीडिया प्रभारी

Related Articles

Back to top button