अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सरगुजा में कहां-कहां आंगनबाड़ी भवन नहीं है और कहां बनना चाहिए हो रहा है सर्वे-सावित्री ठाकुर …

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए लाए हैं बजट…

//अंबिकापुर//
सरगुजा प्रवास पर पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने अंबिकापुर नगर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सरगुजा में आंगनवाड़ी भवन नहीं होने और ग्रामीण क्षेत्रो में 200 रुपए किराया में कैसे संचालन होगा के प्रश्न पर जवाब देते हुए कहीं की सरगुजा में आंगनबाड़ी भवन की कहां-कहां आवश्यकता है और कहां भवन बनना चाहिए इसके लिए सर्वे हो रहा है। सरगुजा आदिवासी क्षेत्र है यहां के लिए विशेष तौर पर ध्यान देकर आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण एवं संचालन की व्यवस्था यथाशीघ्र शुरू कराने केंद्रीय स्तर पर प्रयास करने की बात कही। प्रदेश व सरगुजा में कुपोषण खत्म नही होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रयास से कुपोषण धीरे-धीरे दूर होगा,अब आंगनबाड़ी भवन में ही किचन गार्डन बनेगा जिससे बच्चों को गर्म एवं स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा। श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हाथों सातवी बार बजट पेश किया, इस बजट में आदिवासी क्षेत्र के लिए 13000 करोड रुपए का आवंटन हुआ है जो अब तक आदिवासी वर्गों के उत्थान के लिए सबसे बड़ा बजट है।किसान भाइयों के लिए भी महत्वपूर्ण बजट है। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत हॉस्टल सुविधा और पढ़ाई की जिम्मेदारी भी सरकार ने ली है।रेलवे का बजट भी पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है इसमें कई रेल कॉरिडोर व नए ट्रेन की सौगात दी गई है।ग्रामीण क्षेत्र में 3 करोड़ एवं शहरी क्षेत्र में एक करोड़ और आवास देने का फैसला लिया गया है जिससे गरीब आम लोगों के पक्के मकान का सपना साकार होगा। ग्रामीण क्षेत्र में जिन लोगों को किसी कारण वश पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पाया है, पंचायत स्तर पर सर्वे कर आवास के लिए नाम जोड़ा जाएगा। युवा वर्ग के लिए मुद्रा लोन की भी राशि अब 20 लाख रूपए  तक कर दी गई है,सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बजट लाया है। प्रधानमंत्री का सपना है महिलाओं को लखपति बनाने का और वह सरकार होता दिख रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लुन्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज,अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल,सरगुजा बीजेपी जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल सहित सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button