अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सरगुजा की बेटी ने वन अनुसंधान केंद्र देहरादून में छत्तीसगढ़ का लहराया परचम …

अंबिकापुर :- अंबिकापुर निवासी प्राची उपाध्याय ने पर्यावरण प्रबंधन की स्नातकोत्तर परीक्षा में वन एवम पर्यावरण मंत्रालय (भारत सरकार )के प्रतिष्ठित संस्थान वन अनुसंधान केंद्र देहरादून से गोल्ड मेडलिस्ट बनकर कीर्तिमान स्थापित किया है और सरगुजा अंचल का मान बढ़ाया है!

प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही प्राची कि प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय बसदेई से हुई हैं, पुणे के सावित्री बाई फुले विश्व विद्यालय के प्रतिष्ठित फर्ग्युसन कॉलेज से बायो टेक्नोलॉजी से स्नातक प्राची शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है! पर्यावरण प्रबंधन में स्नातकोत्तर प्राची उपाध्याय वर्तमान में भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भोपाल से मानव एवं वन्यजीव संघर्ष विषय पर शोध कार्य कर रही हैं जो निश्चय ही छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा वन क्षेत्र मे हाथी और मानव संघर्ष के बीच एक सुधारात्मक उपाय हेतु नवीन कड़ी साबित होगा।

प्राची उपाध्याय भूतपूर्व नौसैनिक और वर्तमान में शिक्षक श्री ऋषिकेश उपाध्याय की सुपुत्री हैं इनकी माता श्रीमती पद्मजा उपाध्याय की शिक्षा दीक्षा का इन पर खासा प्रभाव है।

प्राची उपाध्याय की उपलब्धि पर समस्त शिक्षक गण हरेंद्र सिंह अविनाश तिवारी मिथिलेश पाठक अनिला तिवारी एवं अन्य शिक्षकों सहित इष्ट मित्र और स्वजनों ने बधाई प्रेषित की है और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Back to top button