अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

भाजपा की सुशासन यात्रा में भाग लेने पहुंची दीक्षा अग्रवाल गोवा…

अंबिकापुर :- भारतीय जनता पार्टी के 28 राज्यों की सरकारों ने देश में राष्ट्रवाद, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित किया है, इसी नवजागरण को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए सुशासन यात्रा की परिकल्पना की गई है। पूरे देश में अलग अलग राज्यों में भाजपा की सुशासन यात्रा चल रही है। इसी कड़ी में 3 से 5 दिसम्बर तक गोवा में सुशासन यात्रा का आयोजन हो रहा है। इस सुशासन यात्रा में भाग लेने देश के 40 महिला कार्यकर्ताओं में छत्तीसगढ़ से 3, जिसमें सरगुजा से भाजयुमो प्रदेशकन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, बस्तर से प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका सोरी व लैलूंगा से जिला कन्याशक्ति संयोजिका जनपद सदस्य श्रीमती शांता भगत आज गोवा पहुंची हैं।
उपरोक्त जानकारी देते हुए दीक्षा अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सुशासन यात्रा एक अनूठा अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम है जहां भाजयुमो के पदाधिकारियों को विशेष रूप से जिला और मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा राज्य सरकारों के तहत प्रगति और विकास कार्यों को देखने और सीखने के लिए विभिन्न राज्यों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य भाजयुमो कैडर को व्यापक दर्शन देना और उनके संबंधित क्षेत्रों में उन्हें कल के नेताओं के रूप में तैयार करते हुए उनकी कल्पना और आकांक्षाओं के क्षितिज का विस्तार करना है।

दीक्षा ने बताया कि भारत दर्शन के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक समृद्धि से विभिन्न स्थानों के दौरों से परिचित कराया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों की सबसे बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं का दौरा करने और स्टार्टअप उद्यमियों, कुटीर उद्योगों और किसानों के साथ चर्चा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button