अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

श्री राम मंदिर निर्माण स्थल अयोध्या से आए अक्षत कलश के साथ निकला सीतापुर में भव्य शोभा यात्रा…

सीतापुर :- नगर के दुर्गा मंदिर से अक्षत कलश के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें राम सीता लक्ष्मण तथा हनुमान कि झांकी शामिल था, जहा नगरवासी द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस बीच श्री राम के जय घोष के साथ नगर भ्रमण किया गया।
श्री राम मंदिर निर्माण स्थल अयोध्या से आये अक्षत कलश के साथ भव्य शोभा यात्रा आदर्शनगर के माँ दुर्गा मंदिर से गाजे बाजे के निकाली गई जो नगर भ्रमण पश्चात् माँ महामाया मंदिर पहुची जहा राम लला की आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन किया गया। जहा काफी संख्या मे भक्तजन शामिल थे।

Related Articles

Back to top button