विधायक रामकुमार ने किया एम एल ए एजुकेशन कोर भवन का भूमि पूजन…

सीतापुर- बी आर सी प्रांगण में एम एल ए एजुकेशन कोर भवन का भूमि पूजन विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओ सहित छात्र छात्राए व शिक्षक उपस्थित थे।
विधायक रामकुमार टोप्पो के पहल से सीतापुर क्षेत्र में पीएससी व्यापम एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा हेतु निशुल्क कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई है । जहां सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के छात्र/छात्राएं निशुल्क पीएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

वर्तमान मे यह कोचिंग सेंटर अस्थाई तौर पर एक भवन में चलाया जा रहा था। पर अब स्थाई तौर पर इसके लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधायक मद से 20 लाख ₹ स्वीकृत किया है, जिसके भूमि पूजन आज विधायक द्वारा किया गया।
विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा शिक्षा के क्षेत्र् मे किया गया यह उत्कृष्ट पहल से निश्चित ही उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जो आर्थिक कमजोरी के कारण उच्च शिक्षा पाने मे असमर्थ होते थे।
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो कि ओर् से एक बड़ी सौगात है इस क्षेत्र् के विद्यार्थियों के लिए। जहां दिल्ली के तर्ज पर पढ़ाई कराई जाएगी और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्हें तैयार किये जाएँगे,जिससे इस क्षेत्र् के बच्चे उच्च पद पर पहुंच कर देश की सेवा करते हुए,अपना जीवन संवार सकेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।





