अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर अंबिकापुर में ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी आयोजित…

भाजपा सरगुजा ने चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से रानी अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों को जनमानस तक पहुँचाया…

अंबिकापुर :- भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा भारत की महान नारी, धर्मपरायण, न्यायप्रिय एवं जनकल्याणकारी शासन की प्रतीक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर के बाहर किया गया।
इस प्रदर्शनी के माध्यम से रानी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र, कार्य, शासन प्रणाली एवं सामाजिक योगदान को चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनी में रानी अहिल्याबाई द्वारा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों, मंदिर निर्माण, धर्मशालाओं की स्थापना, सामाजिक समरसता और न्याय व्यवस्था को दर्शाया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने रानी साहिबा के अद्वितीय जीवन को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान प्रमुख रूप से
भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, अभिमन्यु गुप्ता, करता राम गुप्ता, विनोद हर्ष, संतोष दास, फुलेश्वरी सिंह, विकास पांडे, विद्यानंद मिश्रा, रूपेश दुबे, अशोक दुबे, मनोज कंसारी, संजीव वर्मा, राजकुमार, धनीराम यादव, रिंकू वर्मा, संजय जयसवाल, माया मिश्रा, राकेश गुप्ता, विजय सोनी, श्रीराम यादव, सोनू तिग्गा, सतीश मिश्रा, रोहित कुशवाहा, अभिमन्यु श्रीवास्तव, विकास सोनी, शिवमंगल सिंह एवं नीलम राजवाड़े सहित आमजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोगों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय इतिहास की प्रेरणास्रोत महिला शासक बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाजपा सरगुजा द्वारा किए गए इस आयोजन की सभी ने सराहना की और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बताया।

Related Articles

Back to top button