अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

राकेश सोनी ने चौथी बार न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद का शपथ लिया…

अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ सरगुजा के अध्यक्ष पद का निर्वाचन माह जनवरी 2025 में संपन्न हुआ, जिसमें राकेश सोनी लगातार चौथी बार आगामी तीन वर्षों के लिये अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुये। निर्वाचन उपरांत विजयी होने पर दिनांक-04.5.2025 को न्यायालय परिसर अंबिकापुर में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के.एल. चरयाणी जी के द्वारा अध्यक्ष पद हेतु राकेश सोनी तथा सचिव पद हेतु रामा शंकर मराई एवं अन्य समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री सुरेश जून जी एवं अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी राजेश केला, विजय पांडेय एवं न्यायालय उपाधीक्षक राजीव त्रिवेदी तथा जिला स्थापना सरगुजा के समस्त न्यायिक कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज सोनी तथा आभार प्रदर्शन कुमारी तहजीबा खातून सिद्दीकी द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से जिला स्थापना सरगुजा के न्यायिक कर्मचारी एखलाक अली, संगीता सिन्हा, शत्रुघ्न प्रसाद जायसवाल, नीरज सोनी, संजय गुप्ता, संदीप कौशिक, वशिष्ठ गुप्ता, मयंक शर्मा, रेनू सिंह, दुर्गावती, लिली ग्रेस, ओमप्रकाश राम, कमलेश्वर प्रसाद, शिव बालक महंत, सर्वेश्वर गुप्ता, दीपा अम्बष्ठ, अज्जू कुमार, सुनील लकड़ा, प्रियंका सिंह, नीरज चंद्राकर, लिकेश वर्मा, पुष्पेंद्र, हरि प्रसाद, अजीत सिन्हा, कैलाश चंद्र, प्रीतोष, अमोस, संत प्रसाद, विजय, सूरज, विक्रम, नौशब्बा सिद्दीकी, रश्मि सिन्हा, कुसुम, अनिमा, सविता, सुशीला, भूपति, किरण, मनोज, अमन, प्रेम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button