अंबिकापुरराजनीतीसरगुजा संभाग

मेघदूतम् की रचना स्थली रामगढ़ महोत्सव की तैयारी में जुटी जिला प्रशासन…

लखनपुर,प्रिंस सोनी :– आषाढ़ के प्रथम दिवस में मनाया जाने वाले रामगढ़ महोत्सव 29 जून को उदयपुर विकासखंड स्थित रामगढ़ में मनाया जाएगा। बताया जाता है कि यही कालिदास ने अपनी काव्य मेघदूतम् की रचना की थी यहां और भी दर्शनीय स्थल है जैसे हाथी गुफा इत्यादि। इसी रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी, एसडीएम प्रभाकर पांडेय के साथ रामगढ़ महोत्सव स्थल पर पहुंची।उन्होंने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को महोत्सव संबंधी जिम्मेदारियों तथा समय पर कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान वाहन पार्किंग स्थल का चयन किया विभिन्न विभागो को स्टाल हेतु स्थल भी आंबटित किया गया। विभागों के द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल में संबंधित विभाग में शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को प्रदर्शनी लगाने हेतु भी निर्देश दिया गया।रामगढ़ महोत्सव स्थल से वापसी के पश्चात रेस्ट हाउस में अनुभागीय अधिकारी प्रभाकर पांडेय ने विगत दिनों ग्रामीनो द्वारा लचर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन सौंपने वाले लोगों को तथा विद्युत विभाग के जेई मनीष खत्री को बुलाकर समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कहीं। मनीष खत्री द्वारा यह भी बताया गया कि कुछ गांवों में सुधार कार्य किया जा रहा है शेष जगहों पर कार्य जारी है जिसे जल्द से जल्द उसे पूरा कर लिया जाएगा।

उक्त आश्वासन के बाद ग्रामीणों की ओर से उपस्थित कवल गिरी सरपंच प्रमोद सिंह एवं ग्राम पंचायत रामनगर के सरपंच रोहित सिंह द्वारा हड़ताल को वापस ले लिया गया।

Related Articles

Back to top button