अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रोटोकोल का पालन नहीं किया गया – मधुसूदन शुक्ला…

अंबिकापुर :- महामाया प्रवेश द्वार के भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा केवल उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा आपत्ति दर्ज की गई है। आज भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कार्यक्रम में प्रोटोकोल का पालन नहीं किए जाने को लेकर नगर निगम अयुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर चेतावनी जारी की।

उन्होंने कहा कि जब पिछले दिनों छत्तीसगढ़िया ओलिम्पिक गेम के शासकीय कार्यक्रम में प्रोटोकोल का पालन नहीं किया गया था तो खुद उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था, और आज जब खुद उनके मुख्य आतिथ्य वाले कार्यक्रम में जब सांसद, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष तथा स्थानीय पार्षद को अतिथि नहीं बनाया गया तो उन्हें प्रोटोकोल पर कोई आपत्ति नहीं हुई। ये दोहरा चरित्र क्यूँ ? अपने ज्ञापन में मधुसूदन शुक्ला ने नगर निगम आयुक्त को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गलती ना हो अन्यथा भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Related Articles

Back to top button