ब्रह्माकुमारी बहनें राजयोग अभ्यास द्वारा साकार कर रहीं देवियों के नौ रूपों को…

अंबिकापुर :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंबिकापुर द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चैतन्य देवियों की सातवें दिन के भव्य झांकी का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी शिल्पा अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढ़िल्लो उनकी माता श्री-पूजा जी, डीन कृषि विश्वविद्यालय -ए .के. सिन्हा, पूर्व सचिव बार एसोसिएशन-विजय तिवारी व आशीष नारायण तिवारी एवं ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी बी के विद्या दीदी की उपस्थिति में आरती व द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। द्वीप प्रज्वलन के पश्चात् सरगुजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल नशा मुक्ति के क्षेत्र में भी बी के विद्या दीदी एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा निरंतर मिल रहे सहयोग की चर्चा करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

आगे भी नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के कार्य की दिशा में सदा आपका सहयोग चाहिए होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढ़िल्लोने बताया कि सरगुजा में चल रहा नशा मुक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य हमारा सरगुजा नशा मुक्त ,शांतिमय एवं सुरक्षित रहे। विजय तिवारी भी अपना विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय सरगुजा में नशा मुक्ति क्षेत्र में विद्या दीदी ने जो काम किया है ।हमारे समाज व राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ा संकल्प है। अंत में ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी के द्वारा कहा गया कि नवरात्रि का सातवां दिन कालरात्रि के रूप में पूजा जाता है कालरात्रि अर्थात् जिसने अपने अंदर में विराजमान काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार एवं अनेक व्यसनों रुपी असुरों पर विकराल रूप धारण कर विजय प्राप्त करना ही मां काली का रूप धारण करना है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकी का दर्शन किया। यह चैतन्य भव्य झांकी प्रतिदिन 2 अक्टूबर तक संध्या6:30 से रात्रि 10:30 बजे तक दर्शनार्थ रहेगी।



