अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

नारायण चंदेल की आतिथ्य में सरगुजा संभाग के भाजपा नेताओं के संभागीय बैठक संपन्न…

अंबिकापुर :- भाजपा सरगुजा संभाग के प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल के मुख्य आतिथ्य व केन्द्र राज्य मंत्री रेणुका सिंह, राज्य सभा सासंद रामविचार नेताम, के विशीष्ट आतिथ्य व सरगुजा भाजपा प्रभारी ज्योति नंद दुबे, बलरामपुर प्रभारी अनिल केशरवानी, सूरजपुर प्रभारी राजा पाण्डेय, जशपुर सह प्रभारी रामकिशुन सिंह की उपस्थिति में भाजपा की संभागीय बैठक अंबिकापुर भाजपा कार्यालय में संम्पन्न हुई।

बैठक में संभागीय प्रभारी नारायण चंदेल ने जिलेवार सम्पन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों पर पदाधिकारीयों से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सरगुजा संभाग के प्रमुख पदाधिकारी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी नारायण चदेल ने कहा कि शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत, सक्रिय, व गतिशील बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक मोर्चा प्रकोष्ठ के गठन में समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व हो यह विषेष रूप से अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ में विपक्ष की भूमिका में है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर जितना मजबूत होगा मिशन 2023 की तैयारी उतनी ही प्रबल होगी। यह समय संगठन को सबल बनाकर विस्तार देने का है। भाजपा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्य में जी जान से जुट गया है। आने वाले समय में हमे इसके सकारात्मक परिणाम दिखाई देगें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेशवरी पैकरा, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, कमलभान सिंह, श्याम बिहारी जायसवाल, ललन प्रताप सिंह, बाबूलाल गोयल, अनिल सिंह मेजर, चम्पादेवी पावले, गोपाल मिश्रा, कृष्ण बिहारी जायसवाल, रोहित साय, नरेश नंदे, अभिमन्यु गुप्ता, मुरली सोनी, जे. पी. गुप्ता, डमरू बैहरा, तथा देवनाथ पैकरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button