अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

धूल धूसरित सड़क से परेशान नगरवासियों ने एस डी एम को ज्ञापन सौंप शीघ्र सड़क सुधार कि मांग की…


सरगुजा /सीतापुर :- लम्बे समय से खस्ता हाल सड़क का दंश झेल रहे नगरवासियों का धैर्य अब जवाब दे गया और लोगों को धूल से निजात दिलाने, रैली के शक्ल मे एस डी एम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञापन सौप 48 घंटे के अंदर सड़क सुधारने की मांग किया है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।जिसमें व्यापारी संघ, एन एस यु आई,सीतापुर विकास मंच, सहित काफी संख्या मे नगरवासी शामिल थे।


गौरतलब है कि शहर के सोनतराई चौक से सुर सरहद तक एनएच 43 सड़क लगभग 4 किलोमीटर जर्जर होकर अपना अस्तित्व हि खो चुका है । सड़क की स्थिती ये है कि बरसात होते ही ये बड़े बड़े गड्ढे मे तब्दील हो जाते है ,जिनकी भरपाई विभाग द्वारा बोल्डर और मिट्टी से किया जाता है। बारिश थमने के बाद जब इन पर भारी वाहन गुजरते हैं तो पूरा शहर धूल और गुबार से भर जाता है, जिससे लोगों का सड़क पर चलना काफी मुश्किल होता है। गाड़ियों के पीछे से उडने वाला धूल व गुबार लोगों के लिए जानलेवा बन गया है। ,उन्हें सामने से आने वाले चीज़ दिखाई नहीं देता जिससे आए दिन दुर्घटना होता है। वही सड़क के दोनों ओर् बसे व्यापारियों व दुकानदारों का धूल से बुरा हाल है । सड़क पर उड़ते धूल के कारण लोग स्वसन सम्बन्धित कई गंभीर बीमारियों के चपेट मे आ गये है। देखरेख कि आभाव व विभाग कि लापरवाही से आज सड़क ये हाल हुआ है जहा लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
आखिरकार लोगों का धैर्य जबाब दे गया और शहर के सभी व्यापारी सहित नगरवासीयो का रेस्ट हॉउस मे सड़क को लेकर एक बैठक हुआ जिसमें सभी एक मत होकर रैली के शक्ल मे पैदल एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां वे ज्ञापन सौप 48 घंटे के भितर सड़क डामरीकरण कर सुधारने की मांग किया है, नहीं होने पर चक्काजाम कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजुर, राधेश्याम अग्रवाल,बदरुद्दीन इराकी,राहुल गुप्ता, मंटू गुप्ता,पंकज दुबे, शंकर गुप्ता,मोहन अग्रवाल,अजय अग्रवाल,दिलेश तिग्गा, रवि गोयल, विष्णु अग्रवाल, जुगनू जयसवाल,सहित काफी संख्या मे लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button