धरमजयगढ़ सीएमओ की कार्यशैली से नाराज नगरपंचायत अध्यक्ष की अगुआई में लोगों ने नगरपंचायत में ताला जड़ा…

जितेंद्र धरमजयगढ़…. सीएमओ की कार्यशैली से नाराज नगरपंचायत अध्यक्ष की अगुआई में लोगों ने धरमजयगढ़ नगरपंचायत में ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की । सीएमओ कर्मचारियों समेत दफ्तर में बंद रहे । एसडीएम ने सूचना मिलने के बाद दफ्तर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद ताला खुलवाया । दरअसल धरमजयगढ़ नगरपंचायत में सीएमओ का अपने ही अध्यक्ष , उपाध्यक्ष से पटरी नहीं बैठ रही है । सीएमओ बंजारे की कार्यशैली से नाराज लोग स्वच्छता अभियान में कोताही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में लेट लतीफी, पेयजल ,विधुत व्यवस्था में लापरवाही से बेहद परेशान हो गए हैं । इसी वजह से नगर पंचायत धरमजयगढ़ के जनप्रतिनिधियों व महिला स्वच्छता मित्रो ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुवे नगर पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया। एल्डरमेन टीकाराम पटेल ,नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार चैनानी,उपाध्यक्ष विजय यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और महिला स्वच्छता मित्रों ने तालाबंदी कर दी । जिससे नगर पंचायत सीएमओ और कर्मचारी कार्यालय के अंदर थे। नाराज लोगों ने बताया कि नगर पंचायत में जब से cmo बंजारे का पदस्थापना हुआ है तब से यहां लचर व्यवस्था हावी है। ताला बंदी की वजह से भोजन अवकाश होने के बावजूद कार्यालय के अंदर मौजूद कर्मचारी भोजन करने तक बाहर नहीं आ सके। मजे की बात यह रही कि नगर पंचायत का घेराव की बात सुनते ही नगर में साफ-सफाई ,पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर काफी दिनों से परेशान नागरिक भी नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर ताला बन्दी कर रहे लोगों का समर्थन करते दिखे ।