देश

डुमरी पंचायत के भालूवाड़ी कला आंगनबाड़ी केंद्र का मामला…चयन विमुक्त सेविका के खाते में भेजी जा रही है पोषाहार की राशि, अनियमितता का आरोप…

ओम प्रकाश शर्मा अम्बा औरंगाबाद (बिहार)। आंगनबाड़ी केंद्र से लाभान्वित बच्चों को मिलने वाली पोषाहार की राशि चयन मुक्त सेविका के खाते में डाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला डुमरी पंचायत के केंद्र संख्या 236 फुलवारी कला गांव से जुड़ा है। मामले को लेकर प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया है। उन्होंने डीएम को लिखे पत्र में बताया है कि, पोषाहार की राशि चयनित सेविका रेनू कुमारी के खाते में ना भेज कर चयन मुक्त सेविका सोनी कुमारी के खाते में भेजी जा रही है। सेविका रेनू कुमारी ने इसके लिए कई बार सीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई पर अधिकारियों द्वारा पोषाहार राशि भेजने के एवज में मोटी रकम की मांग की जा रही है। प्रमुख ने बताया है कि पूर्व में भी बाल विकास परियोजना कार्यालय से जुड़ी ऐसे कई अनियमितता सामने आई है।

Related Articles

Back to top button