अंबिकापुरराजनीतीसरगुजा संभाग
जैविक खेती एवं विलुप्त हो रही स्थानीय धान की प्रजाति को बचाने का सफल प्रयास ग्राम परसा में आयोजित…
रंजन सोनी,अंबिकापुर :-
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के निगमित सामाजिक उत्तरदायत्वता अदानी फाउंडेशन एवं ग्राम पंचायत परसा ने एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही साथ विलुप्त हो रही धान की प्रजाति को पुनः बचाने की बात बताई गई।
इस दौरान जिला बिलासपुर से इनोवेटिव एग्रो सलूशन प्राइवेट लिमिटेड के सचिन कारले ने किसानों को धान की प्रजाति जैसे दुबराज जिंक प्राइस ब्लैक राइस वह मधुमति के बारे में जानकारी दी, एवं सभी प्रजाति की महत्व को बताते हुए इसे पुनः संरक्षित करने की एक सफल प्रयास आरंभ किया।
ग्राम परसा, घाट बर्रा, सलका एवं सालही के 8 किसानों ने इनोवेटिव एग्रो सलूशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अनुबंध किया, जिसमें इस प्रयोग के लिए किसानों ने स्वेच्छा से अपनी 5 एकड़ भूमि का चयन कर अलग-अलग प्रजाति के धान लगाने का निर्णय लिया। अनुबंध अनुसार किसानों ने 50% कीमत अदा कर पसंद अनुसार धान का बीज खरीदा व सभी चयनित किसान श्री विधि से जैविक रसायन का उपयोग कर इस खेती का लाभ लेने का भी निर्णय लिया।
किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना होगा उपज को 2000 प्रति क्विंटल की दर से इनोवेटिव एग्रो सलूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खरीद ली जाएगी। इस कार्यक्रम में माइंस महाप्रबंधक श्री विपिन कुमार सिंह ने भाग लिया, व उपस्थित किसानों से चर्चा कर इस प्रयास को सफल बनाने का अनुरोध किया उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की सहभागिता प्रयास पहली बार सरगुजा जिले में के प्रांगण में ग्राम परसा में किया जा रहा है, व इसकी सफलता से लाखों किसानों को धान की स्थानीय प्रजाति को बढ़ावा देने का संदेश मिलेगा उपर्युक्त कार्यक्रम को अदानी फाउंडेशन की टीम ने सफलतापूर्वक आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
।



