छोटे भाई ने बड़े भाई का मोबाइल की चार्जर केबल से गला घोट कर मारा, युवक की संदिग्ध मौत, मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

सीतापुर :- बुधवार 15 अक्टूबर 2025 को ग्राम पंचायत खड़ादौरना में सुबह आमोस लकड़ा का मृत शरीर घर पर मिला।मृतक के गले में रस्सी का गहरा निशान बना था।मृतक के परिवार में उसके मां पहले ही गुजर गई थी, घर पर पिता और एक छोटे भाई ही रहते थे।
घटना दिवस रात घर पर तीनो थे, जब सुबह हुई तो बड़ा भाई आमोस लकड़ा संदिग्ध रूप से मृत पाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। पुलिस ने प्रथम दृश्या हत्या मानकर फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड की मदद से छान बीन शुरू किया।

इसी मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, घटना दिवस की रात मृतक अमोश लकड़ा शराब के नशे में घर आया और अपने ही मृत मां को गंदी – गंदी गाली दे रहा था तथा मना करने पर भी वह गालियां दिये जा रहा था। तभी आरोपी छोटे भाई निलेश ने गुस्से में आकर बगल में पड़े मोबाइल केबल से गला घोंटकर बड़े भाई की हत्या कर दी। मृतक अमोश लकड़ा पिता रामचरण लकड़ा उम्र 22 वर्ष की हत्या उसके छोटे भाई निलेश लकड़ा ने मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर किया गया है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोबाइल चार्जर केबल बरामद कर आरोपी निलेश लकड़ा पिता रामचरण लकड़ा के विरुद्ध धारा 103 ( 1)बी,एन, एस के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल,अति.पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह,अनु विभागीय पुलिस अधिकारी राजेन्द्र मंडावी के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सी,आर,चन्द्रा, सउनि राम करण राजवाड़े,आ.राजेश यादव, महेंद्र नाग,देवनाथ भगत आदि पुलिस कर्मी सक्रिय थे।



