अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

छत्तीसगढ़ में स्वर्ण कला बोर्ड की स्थापना की मांग को  लेकर प्रधानमंत्री, राज्यपाल, एवं मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन सरगुजा सर्राफा संघ अध्यक्ष ने…

देखें आवेदन की कॉपी

क्रमांक 88,                    दिनांक 17 मई 2025
प्रति
          श्रीमान,
1 माननीय  प्रधानमंत्री भारत सरकार

  1. माननीय राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़
  2. माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
    द्वारा. श्रीमान कलेक्टर सरगुजा
    विषय छत्तीसगढ़ में स्वर्णकला बोर्ड कि स्थापना बाबत ।
    माननीय
        सोनार उत्थान समाज की संख्या लगभग चार लाख छत्तीसगढ़ में है,
    जीविका के लिए अधिकांश लोग केवल आभूषण निर्माण पर ही निर्भर हैं इनके पास जीविकोपार्जन का अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं है। छत्तीसगढ़ को सबसे अधिक राजस्व ज्वेलरी व्यवसाय से ही होता है सोने चांदी के व्यवसाय से जुड़कर अपनी जीविका यापन करते हैं।
    इनकी संख्या लगभग 90% से अधिक है लोग प्रत्येक दिन कमाने खाने वाले हैं,
    स्वर्णकला बोर्ड स्थापित होने से इन सभी समाज के लोगों का कल्याण होगा उनकी स्थिति में सुधार होगी।
    आज छत्तीसगढ़ के बगल राज्य में लगभग सभी स्थानों पर स्वर्णकला बोर्ड का स्थापना किया गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में आज तक स्थापना नहीं की गई है।

माननीय आप से निवेदन है कि इन सभी की दशा सुधारने के लिए यह अति आवश्यक है की स्वर्णकला बोर्ड छत्तीसगढ़ में स्थापित किया जाए।
हमें पूरा विश्वास है इस पत्र को संज्ञान में लेते हुए स्वर्णकला बोर्ड छत्तीसगढ़ में स्थापना करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।व्यवसायिक संगठन व
समाज आपका सदेव आभारी रहेगा।
धन्यवाद
परशुराम सोनी
सर्राफा संघ अध्यक्ष अंबिकापुर

Related Articles

Back to top button