अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

ग्राम सभा में फोटो खींचने पर हंगामा, वन विभाग के रेंजर पर मोबाइल छीनने और धक्का-मुक्की का आरोप, थाने में शिकायत…

Ambikapur :-  सरगुजा जिले के उदयपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मानपुर में आज आयोजित सार्वजनिक ग्राम सभा विवादों में आ गई। ग्राम मानपुर निवासी युवराज कुमार यादव ने थाना उदयपुर में लिखित शिकायत देकर वन विभाग के रेंजर फेंकू चौबे  पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


शिकायत के अनुसार, आज दिनांक 21/08/2026 को दोपहर लगभग 3:29 बजे ग्राम मानपुर के पंचायत भवन में सार्वजनिक ग्राम सभा का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम की फोटो खींची जा रही थी।
आरोप है कि इसी बीच वन विभाग के उदयपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी फेंकू चौबे ने बिना किसी वैध कारण के फोटो खींच रहे व्यक्ति का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया और उसे अपने पास रख लिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रेंजर ने सार्वजनिक रूप से धक्का-मुक्की भी की, जिससे वहां अपमान और भय की स्थिति उत्पन्न हो गई।
शिकायतकर्ता युवराज कुमार यादव का कहना है कि यह घटना सार्वजनिक ग्राम सभा में हुई है और यह कृत्य स्पष्ट रूप से अनुचित एवं अवैध है, जिससे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और संपत्ति के अधिकार का उल्लंघन हुआ है।

शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी, उदयपुर से रेंजर फेंकू चौबे के विरुद्ध उचित विधिक कार्यवाही की किए जाने की मांग की है तथा छीने गए मोबाइल को तुरंत वापस दिलवाने घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह इस शिकायत के समर्थन में आवश्यक साक्ष्य एवं गवाह उपलब्ध कराने को तैयार है।
फिलहाल इस मामले पर वन विभाग या रेंजर पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button