गाज गिरने और आंधी तूफान ने ने ली 83 की जान, कई गंभीर रूप से झुलसे, इलाज जारी…
प्रदेश लोकमत वेब डेस्क :- आज बिहार के 23 जिलों के लोगों के लिए गुरुवार का दिन काला गुरुवार साबित हुआ है आज के दिन बिहार के 6 जिलों में जैसे कहर बरपा हो। आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से 6 जिलों में 31 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में गोपालगंज के 13, सीवान के 6, दरभंगा के 5, मोतिहारी के तीन, बेतिया और मधुबनी के 2-2 लोग शामिल हैं। इसके अलावा सीवान के भगवानपुर और अरुआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मकान ध्वस्त हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड में अलग-अलग जगहों पर खेत में काम कर रहे सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बरौली में दो, सोनबरसा और खजूरिया में एक-एक मौत हुई है। ज्यादातर लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे और अचानक तेज बारिश के साथ गरज कड़क होने लगा और बिजली गिरने लगी इतनी बड़ी मात्रा में मौत शायद बिहार यूपी में पहली बार हुई है यूपी के देवरिया में भी साथ और उससे लगे जिलों में 2 मौतें हुई हैं।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल,अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा शामिल है। इसके अलावा कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में भी भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश में तीन सिस्टम सक्रिय है। उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व में आगे बढ़ेगा और बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्रों के करीब पहुंचेगा। मानसून ट्रफ भी 27 जून तक तराई क्षेत्रों में रहेगा। इस वजह से बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व की तरफ से हवाएं चलेगी। गाज से इतनी मृत्यु होने से लोगों में डर व्याप्त है। मौसम विभाग की जो पूर्वानुमान है इससे लोगों में भय की आशंका बढ़ गई है और उन्हें लगता है कि अब आगे क्या होने वाला है।


