अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग
किसानों के साथ छल एवम् जनता के साथ धोखा…अखिलेश सोनी
अम्बिकापुर :- छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ कांग्रेस सरकार छल कर रही है, 2500 रूपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम दर से धान खरीदी तथा 2 साल का बोनस साथ में देने की घोषणा की गई थी ,परंतु अभी तक धान की खरीदी शुरू नही हुई है, छत्तीसगढ़ का किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है यह विचार आज भाजपा अम्बिकापुर मंडल के द्वारा आयोजित कांग्रेस सरकार के धान खरीदी में वादाखिलाफी को लेकर एक दिवसीय धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कही। धरने को संबोधित करते हुए उन्होनें आगे कहा कि पिछले 15 वर्षों से रमन सरकार ने प्रदेश के किसानों का एक-एक दाना धान खरीद कर किसानों के हित में हरेक फैसला लिया था, परंतु आज प्रदेश का किसान धान खरीदी शुरू नही होने से चिंतित है तथा व्यापारियों व विचौलियों को अपना धान बेचने को मजबूर है, तथा कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री किसानों को जवाब देने की स्थिति में नही हैं।

इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह मेजर ने कहा कि किसानों व नौजवानों के दम पर ही यह सरकार बनी थी परंतु कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ऐसा वर्ग नहीं बचा जिसे इन्होनें ठगा न हो। प्रत्येक वर्ष 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो जाती थी परंतु कांग्रेस सरकार ने इसे आगे बढाकर 01 दिसम्बर कर दिया जिससे किसानों को सीधे-सीधे 300 से 350 रूपये का नुकसान होने वाला है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ऐसा कोई सगा नही जिसे कांग्रेस सरकार ने ठगा नही, चुनाव पूर्व कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गंगा जल लेकर कसम खाई थी कि यदि घोषणा-पत्र पूरा नही हुआ तो सरकार इस्तीफा दे देगी, परंतु आज कसम खाने वाले नदारद हैं। 2500 रूपये में धान खरीदी कांग्रेस का प्रमुख मुद्दा था जिस पर प्रदेश की जनता ने उन्हें वोट देकर मुहर भी लगायी थी परंतु वादा करके वादे से मुकरना कोई कांग्रेस से सीखे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के किसानों को साथ लेकर वादा पूरा नही होने तक सड़क पर संघर्ष करेगी।
धरना कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, रामलखन पैकरा, अम्बिकेश केसरी, प्रशांत त्रिपाठी, मुरारीलाल बंसल, विद्यानंद मिश्रा, संतोष दास, रमेश जायसवाल, सावित्री जायसवाल, मंजूषा भगत, अनिल अग्रवाल, मनोज गुप्ता, विकास वर्मा, तोमर, गौतम विष्वकर्मा तथा वेदांत तिवारी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री शैलेष सिंह ने किया।
धरना समाप्ति के पश्चात् महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी कलेक्टर सरगुजा को सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लेखराज अग्रवाल, करता राम गुप्ता, श्रीमती फुलेष्वरी सिंह, श्रीमती किरण मिश्रा, आलोक दूबे, शकुंतला पाण्डेय, बलराम जायसवाल, राजकुमार बंसल, मधुसूदन शुक्ला, संजय अग्रवाल, दिनेश शुक्ला, हरमिन्द सिंह, मधु चौदहा, श्वेता गुप्ता, संजय सोनी, जितेन्द्र सोनी, निरंजन राय, मनोज सोनी, देवनाथ सिंह, दशरथ सोनी, रोचक गुप्ता, गोुलू यादव, विशाल गोस्वामी, रज्जू राम, निशांत गुप्ता, शानू कश्यप, इंदु कश्यप, ममता तिवारी, आशा शुक्ला, अल्पना मिश्रा, मालती यादव, रजनी बिंद, गिरजा ठाकुर, कौशल्या यादव, सीमा नागभीरे, दीपक सिंह झुले, शरद सिन्हा, सतीष मिश्रा, अमोख कश्यप, दीपक सोनी, सक्षम गुप्ता, सर्वेश तिवारी, सुमित यादव, पप्पु तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



