देश

काशी की बेटी बनी देश की महिला फाइटर प्लेन की पायलट…परिवार में हर्ष…

वाराणसी :- शहर की शिवांगी सिंह भारत देश की पहली ऐसी महिला पायलट बन चुकी है , जो राफेल विमान को उड़ाएंगी। इन्हें राफेल विमान के स्क्वाड्रन की पहली महिला पायलट बनने का मौका मिला ।

जिम्मेदारी मिलने पर बना पूरे परिवार में खुशियों का माहौल …

परिवार के लोगो को बधाई देने का सिलसिला लगातार चल रहा है । शिवांगी अपने नाना जी से प्रेरित होकर फायटर पायलट बनाना चाहती थी, उनके नाना जी खुद एक कर्नल रह चुके है। उनके सपने को पंख तब लग गए जब उनका चयन भारतीय वायुसेना में फ़्लाइंग अफसर के रूप में हुआ । वो इस वक्त राजस्थान एयरबेस में तैनात है और अभी मिग 21 लड़ाकू विमान उड़ाती है।

Related Articles

Back to top button