देश

अम्बा में लापरवाही का सबब बना लॉक डाउन में छूट, कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद भी डर बेअसर….

ओम प्रकाश शर्मा अम्बा औरंगाबाद :- वायरस की कहर से दुनियाँ कराह रही है। दवा ढूँढने वालों के माथे पर पिछले तीन महीने से पसीना आ रहा है। सरकार व स्वास्थ्य संस्थाएं लगातार लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं पर कुटुम्बा प्रखंड के लोगों को इसका खौफ नहीं है। न तो यहाँ कहीं सोसल डिस्टेंस दिखता है न हीं एक साथ कई लोगों को इकट्ठे होने से।

लॉक डाउन में छूट मिलते ही अम्बा बाजार भीड़ से गुलजार है। बुधवार को अबा बाजार में पूरे दिन भीड़ लगी रही। सोशल डिस्टेंस तो कहीं दिखा हीं नहीं। हालात जिस प्रकार का है आनेवाले दिनों में यहाँ से सैकड़ों की तादाद में कोरोना मरीज बाहर आएंगे। सरकार का निर्देश है कि बाहर निकलने पर मास्क लगाएं पर यहाँ लोग बगैर मास्क के बेखौफ घूम रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी उत्सव पर बैन लगा था और छूट मिलते हीं क्या युवा क्या छोटे बच्चे बुजुर्ग एवं महिला सभी भीड़ का अंग बन गए। यह कहना आवश्यक है कि लोगों को अपनी और अपने परिवारों की जान की सुरक्षा के लिए सचेत रहकर सरकार के नियमों का पालन करना हितकर होगा। जब तक कोरोना से बचाव के लिए कोई दवा नहीं मिलती अपने जीवन शैली में बदलाव लाना आवश्यक होगा।

Related Articles

Back to top button