अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

पति से विवाद, शिक्षिका पत्नी ने की आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…

सीतापुर :- पति से विवाद के बाद रात में शिक्षिका पत्नी ने फाँसी लगा अपनी जान दे दी। घटना से स्तब्ध मृतिका के परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताते हुए जाँच की मांग की है।मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों के सौप ,जाँच मे जुट गई है।
घटना खलबग़ीचा स्थित अटल आवास की है। बताया जाता है की यहां निवासरत संतोष सोनी की अपनी पत्नी रूपलता गुप्ता के साथ घरेलू विवाद हुआ।पति पत्नी के बीच बढ़ते विवाद को देख उनकी बेटी थाने जा पहुँची।जहाँ उसने पुलिस को मामले से अवगत करा सहयोग मांगा।जिसके बाद बच्ची के साथ पुलिस घर पहुँची और पति पत्नी को समझाइश देते हुए मामला शांत कराया।पुलिस के जाने के बाद इनके बीच फिर से विवाद चालू हुआ जो काफी देर बाद थमा।विवाद थमने का बाद घर के सभी सदस्य जब सो रहे थे तभी रूपलता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
भाई ने जताई हत्या की आशंका:- इस घटना से स्तब्ध मृतिका के परिवार वालो ने पति पर हत्या की आशंका जताई है।मृतिका के भाई रूपेश आर्य गुप्ता ने इस संबंध में बताया कि संतोष का ससुराल पक्ष में आना जाना नही होता था।इस वजह से वो मेरी बहन को भी मायके नही आने देते थे।जिसकी वजह से हमारे और उनके बीच न बातचीत होती थी और न ही आना जाना होता था।दोनों परिवारों के बीच संबंधों का अच्छा तालमेल नहीं होना इस घटना का कारण बना।दरअसल सोमवार को दोनों पति पत्नी उपचार कराने आदर्शनगर स्थिति एक निजी अस्पताल में गए थे।जहाँ मृतिका का छोटा भाई बतौर कर्मचारी काम करता था।जिसे वहाँ देखने के बाद इनके बीच विवाद शुरू हुआ। अंततः दुःखद परिणाम सामने आया।इस घटना के बाद मृतिका के घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन देकर जाँच की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता हैं।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे इस मामले में कुछ कह पाना उचित होगा।

Related Articles

Back to top button