बलरामपुर के नए एसपी Dr लाल उमेद सिंह ने किया पदभार ग्रहण, आईपीएस मोहित गर्ग ने सौंपा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर का चार्ज…

मोहित गर्ग (आईपीएस) ने नए पुलिस कप्तान डॉ लाल उमेद सिंह को सौंपा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक का चार्ज, कानून व्यवस्था से भी कराया अवगत
बलरामपुर :- बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग का स्थानांतरण सेनानी जगदलपुर हो जाने से तथा डॉ. लाल उमेद सिंह का स्थानांतरण जिला कबीरधाम से जिला बलरामपुर होने पर डा. लाल उमेद सिंह आईपीएस द्वारा आज दिनांक 31.05.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर का पदभार ग्रहण किया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा जिले का चार्ज नये पुलिस कप्तान को देकर जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी नवागंतुक पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह को देकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
विदित हो कि डॉ लाल उमेद सिंह अविभाजित सरगुजा (जिसमे पहले बलरामपुर भी शामिल था) जिले के जिला मुख्यालय अंबिकापुर में सीएसपी का दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं और अपने नाम का कार्य के अनुरूप झंडा गाड़ चुके हैं। अब देखना होगा की जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में जनता के उम्मीदों पर कितने खरे उतरते हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री प्रशांत कतलम, एसडीओपी वाडरफनगर श्री अभिषेक झा, एसडीओपी रामानुजगंज श्री नारद सूर्यवंशी, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री डी के सिंह तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई देकर नये पुलिस कप्तान डॉ लाल उमेद सिंह का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।





