पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया,आरोपी हत्यारा पति गिरफ्तार…

सीतापुर: – पत्नी से लड़ाई कर पति ने उसके मुँह नाक मे कपड़ा ठूस कर मौत के घाट उतार दिया, और पुलिस को गुमराह करने उसने शव को फांसी के फंदे से एक पेड़ पर लटका दिया था।किंतु पुलिस कि सुझबुझ एव कड़ाई से पुछताछ के बाद् मौत का खुलासा हुआ,जिसके बाद् आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
मामला मंगलवार शाम 5 बजे के करीब ग्राम पंचायत चिडापारा का है, जहां 50 वर्षीय मतबल एक्का अपनी पत्नी सुशीला एक्का 48 वर्ष, से किसी बात पर झगड़ा किया और गुस्से मे,उसने अपनी पत्नी के मुँह नाक मे कपड़ा ठूंस कर दबा दिया,और तब तक दबाये रखा जब तक उसकी मौत नहीं हुई।फिर साक्ष्य छुपाने व पुलिस को गुमराह करने शव को फंदे के सहारे एक पेड़ पर लटका दिया,और बाद् मे स्वयं उतार कर उसे अपने घर लाया, जिससे यह आत्महत्या लगे।
सुचना के बाद् मौके पर पहुची पुलिस ने शव पंचनामा पश्चात् पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया।वही मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच मे लिया। मृतक के पति द्वारा पुलिस् को दिया गया बयान,पुलिस को नाटकीय प्रतीक हुआ । जिस पर पुलिस ने जब गांव के लोगो से पुछताछ किया तो, पता चला कि उसने पूर्व मे भी पत्नी की गला दबा कर हत्या करने का प्रयास किया था, जिसे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई थी।इतना जानने के बाद् पुलिस ने पति को थाने लाकर कडाई से पूछ्ताछ किया ,तब जाकर आरोपी पति ने अपनी जुर्म कबूल करते हुए हत्या का खुलासा किया।
पुलिस ने आरोपी पति मतबल एक्का के खिलाफ धारा 302,201,के तहत कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया।
इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह, ए एस आई ओलंगो दास,ए एस आई बाल मुकुंद, आ.संजीव चौबे, सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।



