अंबिकापुरछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

दोहरे हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने किया गिरिफ्तार, पूर्व पति ही निकला हत्यारा….

अम्बिकापुर-:- सरगुजा जिले में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लेने में कामयाबी मिली है । मामले का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर स्पेसल टीम ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करने में जिला पुलिस को कामयाबी मिला है। आरोपी जशपुर भाग रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर के गिरफ्तार किया है । लखनपुर थाना क्षेत्र के कोरजा निवासी राकेश राजवाड़े उर्फ जग्गू ने वारदात को अंजाम दिया था।बराकेश पुराना बदमाश है इसका भाई भी जेल में है। मृतक उर्मिला यादव के साथ 4-5 साल पहले राकेश की शादी हुई थी। मारपीट करने की वजह से युवती ने राकेश को छोड़ दिया था और मृतक आशाराम यादव के साथ रह रही थी।

युवती का पूर्व पति निकला हत्यारा

पत्नी के छोड़कर चले जाने की रंजिश के कारण राकेश ने इस खतरनाक घटना को अंजाम दिया है. राकेश राजवाड़े ने युवती के पति की हत्या करने के बाद युवती को बाइक में बैठाकर उदयपुर के जंगल ले गया और वहां युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी भी हत्या कर दी।

जंगल में मिली थी युवती की अर्धनग्न लाश..

सोमवार को उदयपुर थाना क्षेत्र में मुटकी के जंगल में युवती का शव देखा गया था. सूचना के बाद उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची. शव की शिनाख्त उर्मिला यादव उम्र 23 वर्ष हुई. युवती की लाश एक छोटे पेड़ से बंधी हुई थी. चेहरे से काफी खून बह रहा था।

गांव में पति की हत्या

इसी बीच पुलिस को मणिपुर चौकी अंतर्गत थोर गांव में हत्या की सूचना मिली. कड़ियों को जोड़ने पर दोनों शव पति पत्नी के निकले। आरोपी ने युवती के पति 35 साल के दयाराम की गांव में निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक दयाराम शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रामानुजगंज में काम करता था।

डेढ़ साल के बच्चों को बुरी तरह किया घायल

आरोपी ने इनके डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी मारने का प्रयास किया था. बच्चा जीवित है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बच्चे को इलाज के लिये रायपुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button