करारोपण अधिकारी के धमकी से आहत, सभी सरपंच पहुंचे खाद्य मंत्री के शरण में…
अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, तत्काल हटाने की मांग…

सीतापुर- जनपद पंचायत में पदस्थ करारोपण अधिकारी द्वारा सरपंचों से दुर्व्यवहार कर उन्हें धारा 40 के तहत हटवाने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए सरपंच संघ के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी सरपंच खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मिलकर इसकी शिकायत कि एवं लिखित आवेदन सौंप, उसे हटाने की मांग की है।
गौरतलब है कि सीतापुर जनपद पंचायत में लम्बे समय से पदस्थ वरिष्ठ करारोपण अधिकारी मोहन गुप्ता द्वारा सरपंचों से दुर्व्यवहार का मामला पहले भी हो चुका था, पर आपसी समझौता कर मामला शांत कर दिया गया। किन्तु इस बार सरपंचों का धैर्य जबाब दे गया और मामला तूल पकड़ लिया।करारोपण अधिकारी के धमकी से आहत, सरपंच सीधे मंत्री जी के निवास रायपुर पहुंचकर उन्हें घटना से अवगत कराया एवं लिखित आवेदन सौंप, विवादित करारोपण अधिकारी को हटाने की मांग किया है।
इस सम्बंध में सरपंच संघ के अध्यक्ष रमेश बड़ा ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिनों एक व्यक्ति द्वारा जनपद पंचायत में आवेदन प्रस्तुत कर समस्त ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो की जानकारी सूचना के अधिकार अंतर्गत मांगी गई थी।किन्तु आवेदक द्वारा दूसरे ही दिन जानकारी लेना नही चाहा और अपना आवेदन जनपद से वापस ले लिया , और खेल खत्म हो गया। किन्तु अब अधिकारी का खेल यहां से सुरु हुआ। अब ये अधिकारी ग्राम पंचायत पहुंच कर सरपंचों को समस्त जानकारी देने का दबाव बनाने लगे ,की उन्हें सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी आवेदन को देना है।सरपंच संघ के अध्यक्ष ने आगे बताया कि करारोपण अधिकारी द्वारा भय का वातावरण निर्मित कर पंचायतों से पैसे की उगाही करने लगे तथा नही देने पर धारा 40 के तहत हटवा देने की धमकी देकर भयभीत करने लगे।और इस तरह लगभग 20 पंचायतों से 20 से 30 हजार रुपये तक की वसूली हम सरपंचों से की गई। जिसे लेकर सरपंचों के साथ हमने जनपद के अधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की,और इसे जनपद अधिकारी का खुला छूट भी कहा।किन्तु अधिकारी के कान में जु तक नही रेंगा और करारोपण अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाये उल्टे हमे ही धौंस दिखाने लगे।
अध्यक्ष ने आगे बताया कि हम सभी सरपंचो को डरा धमकाकर पैसे लिए भी गए और मांगे भी जा रहे थे।अधिकारी के इस कृत्य से सभी सरपंच भयभीत थे ।जिसको लेकर हम सभी सरपंचगण संघ के नेतृत्व में माननीय खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से उनके रायपुर निवास पहुंच कर मौखिक एवं लिखित शिकायत पत्र देकर करारोपण अधिकारी मोहन गुप्ता को हटाने की मांग की है। जिस पर माननीय मंत्री जी द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।
सी ई ओ संजय सिंह द्वारा बताया गया कि मंत्रालय से जांच का आदेश पत्र प्राप्त हुआ है। करारोपण अधिकारी मोहन गुप्ता को लेकर सभी 42 पंचायतो में असंतोष व्याप्त है। जिसका उल्लेख कर पद से पृथक कर आगे की कार्यवाही हेतु मेरे द्वारा जिला सी ई ओ को पत्र भेजा गया है। मेरे द्वारा दो दिन पूर्व करारोपण अधिकारी मोहन गुप्ता को दो दिन के भीतर जबाब प्रस्तुत करने पत्र जारी किया जा चुका है।



